Jagriti Gusain

352 Posts

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने हेतु क्यूआरटी टीम सक्रिय, जिले में आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी

देहरादून, दिनांक 23 मार्च। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा शत-प्रतिशत होम डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। क्यूआरटी टीम द्वारा आज विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति एवं वितरण से संबंधित सभी गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिला खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से…
Read More
उत्तराखण्ड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा

उत्तराखण्ड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा

देहरादून 22 मार्च । उत्तराखण्ड सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के पश्चात किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं। नए विभागीय आवंटन के अनुसार मुख्यमंत्री धामी के पास मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राजस्व, ऊर्जा, औद्योगिक विकास, श्रम, पेयजल, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन तथा आवास सहित कई अहम विभागों की जिम्मेदारी रहेगी। मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण,…
Read More
सल्ट विधानसभा में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर को मजबूत करने पर जोर

सल्ट विधानसभा में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर को मजबूत करने पर जोर

अल्मोड़ा 22 मार्च। कुमाऊं मंडल दौरे के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बैठक के दौरान गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता की आधारशिला मजबूत बूथ संगठन होता है, इसलिए बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित…
Read More
उत्तराखण्ड विकास यात्रा के चार वर्ष : हल्द्वानी जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर जोर

उत्तराखण्ड विकास यात्रा के चार वर्ष : हल्द्वानी जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर जोर

कुमाऊं नैनिताल 21 मार्च। हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति और स्थानीय हस्तनिर्मित शॉल भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने उत्तराखण्ड के शहीदों को नमन करते हुए देवभूमि की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि रहा है तथा यहां के लोग सरल, मेहनती और राष्ट्रभक्ति की भावना से परिपूर्ण…
Read More
2027 विधानसभा चुनाव में बदलाव तय, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी कांग्रेस: गणेश गोदियाल

2027 विधानसभा चुनाव में बदलाव तय, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी कांग्रेस: गणेश गोदियाल

श्रीनगर गढ़वाल, 20 मार्च। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद देकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है और भाजपा सरकार तानाशाही एवं निरंकुश रवैया अपनाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही है। गोदियाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश…
Read More
प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार, नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार, नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

देहरादून 20 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज लोकभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। राज्यपाल द्वारा विधायक खजान दास, मदन कौशिक,भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा तथा राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं…
Read More
एलपीजी गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, एजेंसी स्वामी को सीधे जेल भेजने के निर्देश

एलपीजी गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, एजेंसी स्वामी को सीधे जेल भेजने के निर्देश

देहरादून, 19 मार्च । जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि छापेमारी में पकड़े गए अवैध गैस सिलेंडरों को संबंधित एजेंसी से ट्रेस कर एजेंसी स्वामी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए सीधे जेल भेजा जाए। प्रशासन ने जिले की सभी गैस एजेंसियों पर अधिकारियों की तैनाती कर…
Read More
एलपीजी गैस कालाबाजारी रोकने को जिला प्रशासन सख्त, क्यूआरटी टीमों द्वारा एजेंसियों का निरीक्षण तेज

एलपीजी गैस कालाबाजारी रोकने को जिला प्रशासन सख्त, क्यूआरटी टीमों द्वारा एजेंसियों का निरीक्षण तेज

देहरादून, 17 मार्च। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। गठित टीमों द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति और वितरण से संबंधित सभी गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा कंट्रोल रूम से जिले में गैस वितरण एवं आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…
Read More
देहरादून के सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति: 168 विद्यालयों में स्मार्ट टीवी इंस्टॉलेशन शुरू

देहरादून के सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति: 168 विद्यालयों में स्मार्ट टीवी इंस्टॉलेशन शुरू

देहरादून,17 मार्च । जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जनपद देहरादून में शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के अंतर्गत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल एवं उन्नत शिक्षण सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को तकनीक-सक्षम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर डिजिटल शिक्षण व्यवस्था लागू करते हुए जनपद के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुल 884 स्मार्ट टीवी स्थापित किए जा रहे हैं। लगभग 3.67 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए सभी स्मार्ट टीवी विद्यालयों तक पहुंच चुके…
Read More
देहरादून में गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों और 5 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार

देहरादून में गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों और 5 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार

देहरादून,14 मार्च  (जिला सूचना विभाग)। एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में संचालित कंट्रोल रूम के माध्यम से नागरिकों की एलपीजी गैस संबंधी शिकायतों और समस्याओं का निरंतर निस्तारण किया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर शाम 5 बजे तक गैस आपूर्ति से संबंधित कुल 341 शिकायतें प्राप्त हुईं। कंट्रोल रूम में जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में गैस आपूर्ति करने वाली…
Read More