नव नियुक्त जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी का जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन ने किया स्वागत सम्मान

Share on Social Media


देहरादून 28 अप्रैल। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी का बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सूचना विभाग के कार्यों में संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान पत्रकारों और सूचना विभाग के बीच बेहतर समन्वय, संवाद तथा सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पारदर्शी सूचना प्रणाली और सकारात्मक संवाद के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर अखिलेश व्यास, रजनीश ध्यानी, मदन मोहन जोशी, मनमोहन बधानी, जसपाल गुसाईं, दीवान राणा, अनुसूया पुजारी, रवीना नेगी, रोशन सुंदरियाल सहित यूनियन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *