06
May
देहरादून, 06 मई (जिला सूचना)। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनपद स्तरीय परियोजना समन्वय समिति की बैठक में भूमिगत विद्युत परियोजनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया। बैठक में पिटकुल और यूपीसीएल के 13 प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पहले से चल रहे कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र पूरा किया जाए, उसके बाद ही नए कार्यों को स्वीकृति दी जाएगी। डीएम ने निर्देशित किया कि पूर्व अनुमति के तहत चल रहे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त संसाधन और डबल शिफ्ट में कार्य कर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। जहां…