उत्तराखंड नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी एवं स्थायी नियमावली लागू करने की मांग

Share on Social Media


देहरादून। उत्तराखंड नर्सिंग एकता संघर्ष समिति द्वारा प्रेस क्लब, देहरादून में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, न्यायसंगत व्यवस्था एवं स्थायी नियमावली लागू करने की मांग उठाई गई।

समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्ष 2020 में आयोजित 300 पदों की नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में जूनियर अभ्यर्थियों को समान अवसर नहीं दिए गए, जिससे अनेक अभ्यर्थियों के हित प्रभावित हुए। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में स्पष्ट नीति के अभाव के कारण चयन प्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं।

समिति ने सरकार एवं संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि भविष्य में नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को स्पष्ट, पारदर्शी एवं वर्षवार आधार पर संचालित किया जाए। साथ ही एक स्थायी नियमावली बनाई जाए, जिससे प्रत्येक अभ्यर्थी को समान अवसर प्राप्त हो सके और भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष एवं विवादमुक्त बन सके।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *