Blog

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने में उच्चतम ‘ग्राउंडिंग अनुपात’ हासिल करने पर उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य’ की श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य में शहरी क्षेत्रों के पात्र एवं आवासविहीन परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री  तोखन साहू ने उत्तराखण्ड को…
Read More
समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, एडीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, एडीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून। आमजन की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के तहत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 126 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। एडीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एडीएम के.के. मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन…
Read More
332 नव नियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, सेवाभाव और संवेदनशीलता से दायित्व निभाने का किया आह्वान

332 नव नियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, सेवाभाव और संवेदनशीलता से दायित्व निभाने का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 271 तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारियों सहित कुल 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके साथ ही उनके जीवन में जनसेवा की एक नई जिम्मेदारी भी प्रारंभ होती है। उन्होंने…
Read More
हरिद्वार से करीब 100 लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता : गणेश गोदियाल

हरिद्वार से करीब 100 लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता : गणेश गोदियाल

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में हरिद्वार जनपद से विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मनोज धनगर एवं एससी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने…
Read More

उत्तराखण्ड को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, हरिद्वार तक बढ़ेगी गरीब रथ एक्सप्रेस

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार–वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय एवं पर्यटन राज्य के…
Read More
‘उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव’ से पहले खटीमा में गूंजा लोक संस्कृति का रंग, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकला रोड शो

‘उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव’ से पहले खटीमा में गूंजा लोक संस्कृति का रंग, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकला रोड शो

खटीमा। तीन दिवसीय ‘उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव’ के शुभारंभ से पूर्व आज खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों और लोक नृत्यों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो के दौरान खटीमा की सड़कों पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया। पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखण्ड की विविध लोक…
Read More
दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगा शासन, अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी कैबिनेट बैठकें : मुख्यमंत्री धामी

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचेगा शासन, अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी कैबिनेट बैठकें : मुख्यमंत्री धामी

चम्पावत। उत्तराखण्ड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ, सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई पहल की है। इसी क्रम में आज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। चम्पावत जनपद में पहली बार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होने से सीमांत क्षेत्रों को शासन की प्राथमिकताओं के केंद्र में लाने का संदेश गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठकें अब केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश…
Read More
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने भेंट की। युवाओं ने भ्रमण के दौरान उत्तराखण्ड में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। युवाओं ने कहा कि भ्रमण के दौरान उन्हें उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों को करीब से जानने और सरकारी योजनाओं से स्थानीय लोगों के जीवन में आ रहे बदलावों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने राज्य की सड़क एवं डिजिटल कनेक्टिविटी, रेलवे विस्तार, स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर वायु गुणवत्ता…
Read More

देहरादून की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, जिले में 11.94 लाख से अधिक मतदाता

देहरादून, 03 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के बाद शनिवार को जनपद देहरादून की फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सूची की जानकारी साझा की। इस अवसर पर दलों को विधानसभा क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली और सर्विस निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी तथा सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई।जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यक्रम में सहयोग के लिए राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में भी सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी दायित्व…
Read More
श्रमिक नेता अनिल गोस्वामी के निधन पर सीटू ने झंडा चढ़ाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रमिक नेता अनिल गोस्वामी के निधन पर सीटू ने झंडा चढ़ाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने वरिष्ठ श्रमिक नेता एवं संगठन से लंबे समय से जुड़े रहे अनिल गोस्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अनिल गोस्वामी का 2 अक्टूबर को मैक्स अस्पताल, देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि नालापानी रोड स्थित श्मशान घाट पर की गई। अनिल गोस्वामी ऑर्डनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त होने के बाद भी श्रमिकों के अधिकारों और हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। ऑर्डनेंस फैक्ट्री रायपुर, देहरादून में कार्यरत रहते हुए उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान…
Read More