Blog

बैंकों की लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

बैंकों की लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून 25 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता को अनावश्यक रूप से परेशान करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक रोजगारपरक योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए जिले के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) एवं जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि…
Read More
मानसून की तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश

मानसून की तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून 25 जून। प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर की सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जनपद मुख्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। मानसून के दौरान सड़कों के अवरुद्ध होने से बड़ी संख्या में लोगों को मार्ग खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में हमें सतर्क रहना चाहिए और सड़कों को खोलने में तत्परता दिखाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग भी तैयार रखने चाहिए। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन सभागार में आयोजित लोक…
Read More
संजय कॉलोनी में विशेष कल्याणकारी शिविर आयोजित, 300 से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा

संजय कॉलोनी में विशेष कल्याणकारी शिविर आयोजित, 300 से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा

देहरादून,24 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में पहुंचे 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच उपरांत आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयों…
Read More
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, 24 जून। भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने पार्टी को अजेय बनाया है। उन्होंने प्रकोष्ठों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएं। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है और विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा तथा सरकार की योजनाओं को पहुंचाने…
Read More
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

  देहरादून, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को विकास कार्यों के लिए बड़ी सौगात देते हुए “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता एसएएसआई योजना” के तहत कुल 2355.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे राज्य में आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एसएएसआई योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 71.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इसी योजना के तहत संचालित “प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)” के अंतर्गत राज्य के लिए 2283.60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन दोनों मदों…
Read More
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

  देहरादून 24 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता को अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया तथा अमर उजाला उत्तराखंड अचीवर्स विशेषांक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि के नेतृत्व में राज्य सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में जीईपी (ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आकलन की व्यवस्था शुरू की गई है तथा इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय से विकास कार्यों को गति…
Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

  देहरादून 24 जून। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बुधवार को देहरादून के मझौन क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को…
Read More
चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : मुख्यमंत्री धामी

चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून 23 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने प्रदेश की आस्था, संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में यात्रा का आनंद लेने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग और…
Read More
विशेष लोक अदालत-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 199 मामलों के निस्तारण पर जोर

विशेष लोक अदालत-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 199 मामलों के निस्तारण पर जोर

देहरादून 23 जून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आगामी 21 से 23 अगस्त, 2026 तक सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह-2026) के संबंध में राज्य सरकार की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित मामलों की स्थिति एवं समन्वय व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित मामलों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए समझौते की संभावनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए, ताकि अधिकतम मामलों का निस्तारण सुनिश्चित हो सके। बैठक में…
Read More
26 जून को मसूरी में आयोजित होगी नशा रोकथाम एवं सुरक्षित पर्यटन पर विशेष कार्यशाला

26 जून को मसूरी में आयोजित होगी नशा रोकथाम एवं सुरक्षित पर्यटन पर विशेष कार्यशाला

देहरादून,23 जून। अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर पर्यटन नगरी मसूरी में 26 जून शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में “सुरक्षित आतिथ्य, सुरक्षित पर्यटनः नशा रोकथाम, सुरक्षा एवं कानूनी तैयारी” विषय पर विशेष जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन देहरादून एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य होटल व्यवसायियों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को नशे के दुष्प्रभाव, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, सुरक्षा उपायों तथा कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने…
Read More