30
Sep
चाकीसैंण,पौड़ी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने दो दिवसीय श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान पाबौ एवं थलीसैंण ब्लॉक के विभिन्न आपदाग्रस्त गांवों का सघन भ्रमण कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने डोबरा, डूंगरी, रिखोली सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति एवं राहत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों…
