Blog

परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से जनता तक पहुंचेंगी कांग्रेस देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आगामी "परिवर्तन संकल्प सम्मेलन" की रूपरेखा साझा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की असुरक्षा और बढ़ते भ्रष्टाचार से आमजन परेशान हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पर्वतीय क्षेत्रों की विधानसभा…
Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में 98.22 प्रतिशत मतदाताओं को वितरित हुए गणना प्रपत्र

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में 98.22 प्रतिशत मतदाताओं को वितरित हुए गणना प्रपत्र

देहरादून,19 जून। जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणना प्रपत्र वितरण, डिजिटाइजेशन कार्य तथा राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग देने तथा मतदाताओं को गणना प्रपत्र…
Read More
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख रुपये की स्यालसी झील की टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू

महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख रुपये की स्यालसी झील की टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के ड्रीम प्रोजेक्ट सतपुली झील निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद अब उनके विशेष प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल में 12341.56 लाख रुपये लागत की स्यालसी झील की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड बीरोंखाल में पूर्वी नयार नदी पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय स्यालसी बैराज एवं जलाशय निर्माण योजना को शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
Read More
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय सीमा में पूरे हों सभी कार्य : जिलाधिकारी

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय सीमा में पूरे हों सभी कार्य : जिलाधिकारी

देहरादून,18 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रगति में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि शहर में सीवर लाइन, पेयजल लाइन तथा विद्युत लाइनों के अंडरग्राउंड कार्य कटिंग अनुमति नहीं मिलने के कारण प्रभावित हो रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने ऐसे सभी लंबित मामलों की विस्तृत सूची तत्काल…
Read More
कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

  देहरादून 18 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पशुपालन, शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित करने, चारधाम यात्रा में संचालित घोड़े-खच्चरों के बीमा, राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण लाभ तथा किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना सहित अनेक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने गौवंशीय पशुओं की नस्ल सुधार के लिए भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक के माध्यम से शुद्ध नस्ल के पशुओं के उत्पादन और दुग्ध उत्पादन वृद्धि की प्रायोगिक परियोजना को मंजूरी दी। इस योजना से उच्च आनुवंशिक…
Read More
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार

बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार

  देहरादून 18 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह निर्माण परियोजना को गति मिल गई है। गुरुवार को सचिवालय में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परियोजना की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत आने वाली इस परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान आवश्यकताओं के…
Read More
टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

  देहरादून, 18 जून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टीबी मुक्त भारत अभियान की कुछ जनपदों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए हैं, जहां मरीजों की सामान्य जांच आंकलन दर 60 प्रतिशत से कम रही है। गुरुवार को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अगले एक सप्ताह के भीतर मरीजों की सामान्य जांच एवं आंकलन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों तथा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कुल 105 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में सड़क निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक सुविधाओं का विकास, एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना, न्यायिक भवन निर्माण तथा शहरी विकास परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद की नगर पंचायत भिकियासैंण स्थित हरूहीत मंदिर कढ़ोली के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए 93.36 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 56 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। वहीं पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड द्वारीखाल…
Read More
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…

रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…

  देहरादून। रिस्पना नदी के पुनरुद्धार और संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने संयुक्त रूप से अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजीव नगर क्षेत्र में रिस्पना नदी में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सौरभ थपलियाल तथा मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर अभियान की प्रगति और कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले रिस्पना नदी की व्यापक सफाई सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि…
Read More
30 जून को लगेगी डाक अदालत, 29 जून तक भेजें शिकायतें…

30 जून को लगेगी डाक अदालत, 29 जून तक भेजें शिकायतें…

  देहरादून 17 जून। भारतीय डाक विभाग, उत्तराखंड परिमंडल द्वारा आगामी 30 जून को शाम 4 बजे त्रैमासिक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डाक अदालत का उद्देश्य डाक सेवाओं से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना है। डाक विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपभोक्ता अपनी शिकायतें 29 जून तक भेज सकते हैं। शिकायत पत्र पर स्पष्ट रूप से “डाक अदालत हेतु शिकायत” अंकित होना आवश्यक होगा। साथ ही शिकायत से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां भी संलग्न करनी होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों पर…
Read More