Blog

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को दी मंजूरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को दी मंजूरी

देहरादून 30 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश की विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।इन नियुक्तियों का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है, ताकि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिले और जनसंपर्क अभियान को नई गति प्रदान की जा सके। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
Read More
पिथौरागढ़ से कांग्रेस का सत्ता परिवर्तन का संकल्प, भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों पर साधा निशाना

पिथौरागढ़ से कांग्रेस का सत्ता परिवर्तन का संकल्प, भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों पर साधा निशाना

पिथौरागढ़ 30 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी समय में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के सहयोग से राज्य में जनहित की सरकार स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बढ़े हैं। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो चुकी हैं, जिन्हें उखाड़ फेंकने का…
Read More
धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान

धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान

देहरादून 30 जून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार एक बार फिर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरू करने जा रही है। 4 जुलाई से शुरू होने वाला यह विशेष अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसके तहत प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री धामी का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं जनता तक पहुंचे। इसी…
Read More
2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण

2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण

  देहरादून 30 जून। मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए उत्तराखंड में 2 जुलाई को अब तक की सबसे व्यापक राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर सभी 13 जिलों के 66 चिन्हित स्थलों पर यह अभ्यास किया जाएगा, जिनमें अधिकांश नए स्थान शामिल हैं। मॉक ड्रिल की तैयारियों का अंतिम आकलन मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान किया गया। इस दौरान सभी जिलों और विभिन्न विभागों की आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली,…
Read More
₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

  नई दिल्ली 30 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितीन गडकरी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। बैठक में उत्तराखंड की सड़क एवं अवसंरचना विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई, जिसमें राज्य को लगभग ₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं के लिए सहमति मिली। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक महत्ता, पर्यटन, तीर्थाटन और आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क नेटवर्क विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र…
Read More
भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रदेश को मिलेंगी MRI, डिजिटल मैमोग्राफी एवं AI आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें

भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रदेश को मिलेंगी MRI, डिजिटल मैमोग्राफी एवं AI आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा उत्तराखण्ड सरकार के बीच सोमवार को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण समझौता एमओयू संपन्न हुआ। समझौते पर उत्तराखण्ड सरकार की ओर से स्वास्थ्य सचिव  विनय शंकर पांडेय तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अंतर्गत प्रधानमंत्री निधि के माध्यम से उत्तराखण्ड को चार एमआरआई (MRI) मशीनें, पाँच डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें तथा 75 कृत्रिम बुद्धिमत्ता…
Read More
जनपद के 98.48 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित, 79.76 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

जनपद के 98.48 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित, 79.76 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

देहरादून।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिला कार्यालय स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों एवं सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इस प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों,बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ तथा बूथ लेवल एजेंटों बीएलए का समन्वित सहयोग आवश्यक है। उन्होंने…
Read More
लघु रोजगार मेले में 39 युवाओं का चयन, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

लघु रोजगार मेले में 39 युवाओं का चयन, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

देहरादून। प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन विभाग की पहल लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। सोमवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून परिसर में आयोजित लघु रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन किया गया, जबकि 23 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिए। रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। रोजगार मेले…
Read More
मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

रुड़की 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर में जनसहयोग से किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में…
Read More
मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

  चंपावत, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को स्वास्थ्य एवं पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री एमआरआई सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन सोमवार सुबह 9:15 बजे एसएसबी हेलीपैड, चंपावत में होगा। इसके बाद वह सुबह 9:30 बजे एमआरआई सेंटर पहुंचेंगे, जहां एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे तथा संबंधित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे एमआरआई सेंटर से बस अड्डा चंपावत के लिए रवाना…
Read More