02
Mar
देहरादून ,2 मार्च। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) एवं अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के नवनिर्वाचित सदस्य एडवोकेट रंजन सोलंकी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने एडवोकेट रंजन सोलंकी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी सादगी एवं ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा गरीब और बस्तीवासियों के हितों के लिए संघर्ष किया है तथा बस्ती आंदोलन में निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की है। वक्ताओं ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उनके संघर्षों में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर…
