उत्तराखंड

हल्दीघेरा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

हल्दीघेरा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹108.84 करोड़ की लागत वाली 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानक सागर प्रभाग तक 13.60 किलोमीटर मार्ग के ₹34.44 करोड़ की लागत से होने वाले उच्चीकरण का कार्य प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने हल्दीघेरा गौशाला के भविष्य में आवश्यकता के अनुरूप विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि इससे अधिक संख्या में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि…
Read More
सचिवालय घेराव की तैयारियों को लेकर नवीन जोशी ने इंदिरापुरम में किया जनसंवाद,कल 25 सितंबर को बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

सचिवालय घेराव की तैयारियों को लेकर नवीन जोशी ने इंदिरापुरम में किया जनसंवाद,कल 25 सितंबर को बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 25 सितंबर को आयोजित किए जा रहे सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने इंदिरापुरम क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया। जनसंवाद के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है। 25 सितंबर को आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम भी जनसरोकारों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग…
Read More
खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

देहरादून। संस्कृत भाषा की मधुरता, भारतीय संस्कृति की झलक और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरिपुर का परिसर जीवंत हो उठा। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 2026-27 में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भाषायी दक्षता, मंचीय आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं जुड़ाव को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत सहायक निदेशक डॉ. चंद्रप्रसाद घिल्डियाल एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरिपुर की प्रधानाचार्य  शिखा भट्ट ने किया। इस अवसर पर…
Read More
नैनीताल में मुख्यमंत्री ने माँ नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना की, हरित उत्तराखंड के लिए जनभागीदारी का आह्वान

नैनीताल में मुख्यमंत्री ने माँ नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना की, हरित उत्तराखंड के लिए जनभागीदारी का आह्वान

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री नयना देवी मंदिर में माँ नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने माँ नंदा देवी महोत्सव में भी प्रतिभाग किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराएं और आस्था से जुड़ी विरासत प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। इनका संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री…
Read More
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमानुसार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमानुसार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर समिति के सदस्यों ने विस्तृत विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित सभी प्रकरणों का परीक्षण शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तुत प्रकरणों में उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों का विधिवत परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।…
Read More
एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों में समयबद्ध न्याय और पीड़ितों को त्वरित राहत सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों में समयबद्ध न्याय और पीड़ितों को त्वरित राहत सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समिति की बैठक महज औपचारिक समीक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा, सम्मान और उसके अधिकारों का लाभ मिले। उन्होंने मामलों की नियमित समीक्षा के साथ पूरी व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने वर्ष 2024 से अब…
Read More
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में जागरूकता कार्यशाला

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में जागरूकता कार्यशाला

देहरादून। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं यूपीईएस के संयुक्त तत्वावधान में यूपीईएस कैंपस, बिधोली में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य के लिए सकारात्मक, रचनात्मक एवं स्वस्थ विकल्पों का चयन करना चाहिए। नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता…
Read More
देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 का समापन, सीएम धामी ने कहा- विकास के साथ विरासत का संरक्षण जरूरी

देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 का समापन, सीएम धामी ने कहा- विकास के साथ विरासत का संरक्षण जरूरी

देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया और सभी को नंदा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने…
Read More
कैंट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत परिवर्तन महासम्मेलन में कांग्रेस ने दिखाई ताकत,नवीन जोशी की दावेदारी हुई मुखर

कैंट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत परिवर्तन महासम्मेलन में कांग्रेस ने दिखाई ताकत,नवीन जोशी की दावेदारी हुई मुखर

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के संयोजन में आयोजित परिवर्तन महासम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ ने क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता,मजबूत संगठनात्मक गतिविधियों तथा भाजपा के वर्तमान विधायक की निष्क्रियता को जगजाहिर किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने…
Read More
सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार, अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर

सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार, अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत सचिवालय में कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना…
Read More