26
Sep
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के साथ विश्वनाथ मंदिर एवं शक्ति मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा…
