22
Jun
देहरादून, 22 जून। जन शिकायतों के त्वरित एवं स्थायी समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से लगातार अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका जीआईएस आधारित विश्लेषण कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके लिए एनआईसी को पिछले 10 समाधान दिवसों के आंकड़ों का विभागवार विश्लेषण कर शिकायत-बहुल क्षेत्रों (हॉटस्पॉट्स) का जीआईएस मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने 146 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के…