Blog

मैन्अुल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों के कल्याण हेतु विशेष जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन

देहरादून, 16 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार मैन्अुल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद देहरादून में विशेष जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। यह अभियान समाज कल्याण विभाग के समन्वय में संचालित किया जाएगा, जिसमें जिला प्रोबेशन विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग, लीड बैंक, ई-डिस्ट्रिक्ट, नगर निगम एवं नगर पालिकाएं…
Read More
पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

  पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर निर्मित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया तथा कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को 110.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास और पांच योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय का विधिवत उद्घाटन कर वहां विकसित विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों…
Read More
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 जून को मुख्यमंत्री करेंगे ‘रन फॉर योग’ का नेतृत्व

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 जून को मुख्यमंत्री करेंगे ‘रन फॉर योग’ का नेतृत्व

देहरादून 15 जून। जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को पुलिस लाइन, रेसकोर्स देहरादून से ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर सौरभ थपलियाल,आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक, धर्मपुर…
Read More
मोदी का कार्यकाल उत्तराखण्ड के लिए स्वर्णिम काल : सतपाल महाराज

मोदी का कार्यकाल उत्तराखण्ड के लिए स्वर्णिम काल : सतपाल महाराज

हरिद्वार 15 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड भी केंद्र सरकार के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री तथा हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में उत्तराखण्ड में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। चारधाम ऑल वेदर…
Read More
जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

  खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित “जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उनका फूल-मालाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य तथा अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित पंचमुखी हनुमान की तस्वीर भी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामोत्थान…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

  खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा तथा धार्मिक आस्था प्रदेश की पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के…
Read More
प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री धामी

प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री धामी

    खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है, जिसके विचार आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि ज्ञान, चेतना और सांस्कृतिक विरासत की भूमि भी है। खटीमा के एक निजी होटल में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कृषि, साहित्य, उद्योग और अध्यात्म सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से संवाद किया और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Read More
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग

  खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रविवार को खटीमा में भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’ निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में युवा, मातृशक्ति, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति, विकास और जनसमर्थन का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। मुख्य मार्ग से निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख स्थानों से होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा शहीद स्थल पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।…
Read More
मुख्यमंत्री ने खटीमा में “प्रगति पथ यात्रा” में किया प्रतिभाग, विकास एवं राष्ट्रभक्ति का दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री ने खटीमा में “प्रगति पथ यात्रा” में किया प्रतिभाग, विकास एवं राष्ट्रभक्ति का दिखा उत्साह

खटीमा,14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने खटीमा प्रवास के दौरान आयोजित भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया। खटीमा मुख्य मार्ग पर आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति, विकास और जनसमर्थन का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। प्रगति पथ यात्रा मुख्य चौराहे से प्रारंभ होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात यात्रा शहीद स्थल पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं…
Read More
राठ जनविकास समिति की बैठक में सम्मिलित हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राठ भवन निर्माण में हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

राठ जनविकास समिति की बैठक में सम्मिलित हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राठ भवन निर्माण में हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

देहरादून, 14 जून। राठ जनविकास समिति की कार्यकारिणी बैठक समिति के अध्यक्ष मेहरवान सिंह गुसाईं के शताब्दी एन्क्लेव स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से राठ भवन निर्माण कार्य की प्रगति, उससे संबंधित औपचारिकताओं तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने राठ भवन निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत तथा शासन- प्रशासन स्तर…
Read More