Blog

खटीमा में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

खटीमा में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है तथा यहां की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न अंग हैं। धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री…
Read More
विश्व रक्तदाता दिवस पर एम्स ऋषिकेश की मैराथन में गूंजा मानवता का संदेश

विश्व रक्तदाता दिवस पर एम्स ऋषिकेश की मैराथन में गूंजा मानवता का संदेश

ऋषिकेश, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश द्वारा आयोजित मैराथन रैली में संत निरंकारी मिशन के सेवादल एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के वॉलेंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रक्तदान के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने रक्तदान से जुड़े भ्रमों को दूर करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का आह्वान किया। मैराथन के सफल आयोजन पर एम्स प्रशासन ने संत निरंकारी मिशन के सेवादल सदस्यों एवं वॉलेंटियर्स के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त…
Read More
12 वर्ष विश्वास,विकास और जनकल्याण के : मुख्यमंत्री

12 वर्ष विश्वास,विकास और जनकल्याण के : मुख्यमंत्री

ऊधम सिंह,नगर,खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में आयोजित 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य तथा पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना, आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं से…
Read More
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित, जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित, जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून, 13 जून। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को आईटी पार्क, देहरादून में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने की। इस अवसर पर उन्होंने मतदाता जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देंगे तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेंगे। गोष्ठी…
Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी

  देहरादून, 13 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का कार्यकाल देश की प्रगति, विकास, सुशासन, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि यह दौर आत्मविश्वासी, सुरक्षित और विश्व मंच पर सशक्त भारत के निर्माण का स्वर्णिम कालखंड है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि…
Read More
आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

  देहरादून, 12 जून। जिला प्रशासन ने गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल करते हुए उनके चिन्हीकरण और निःशुल्क उपचार की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बच्चा उपचार से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को छह वर्ष तक की आयु के बच्चों तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को छह से 18 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के चिन्हीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर दिवंगत आत्मा को नमन किया और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय जसपाल…
Read More
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून, 12 जून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के व्यापक प्रबंध किए गए थे। एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रपति के स्वागत हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की…
Read More
मुख्यमंत्री ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

देहरादून 12 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की…
Read More

जसपाल राणा का निधन देश एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति : गणेश गोदियाल

देहरादून, 12 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने देश के गौरव एवं प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में गणेश गोदियाल ने कहा कि जसपाल राणा का असामयिक निधन प्रदेश एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने निशानेबाजी के क्षेत्र में देश का मान-सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। खेल जगत में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का निधन केवल खेल जगत ही…
Read More