Blog

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

  देहरादून, 18 जून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टीबी मुक्त भारत अभियान की कुछ जनपदों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए हैं, जहां मरीजों की सामान्य जांच आंकलन दर 60 प्रतिशत से कम रही है। गुरुवार को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अगले एक सप्ताह के भीतर मरीजों की सामान्य जांच एवं आंकलन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों तथा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कुल 105 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में सड़क निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक सुविधाओं का विकास, एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना, न्यायिक भवन निर्माण तथा शहरी विकास परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद की नगर पंचायत भिकियासैंण स्थित हरूहीत मंदिर कढ़ोली के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए 93.36 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 56 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। वहीं पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड द्वारीखाल…
Read More
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…

रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…

  देहरादून। रिस्पना नदी के पुनरुद्धार और संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने संयुक्त रूप से अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजीव नगर क्षेत्र में रिस्पना नदी में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सौरभ थपलियाल तथा मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर अभियान की प्रगति और कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले रिस्पना नदी की व्यापक सफाई सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि…
Read More
30 जून को लगेगी डाक अदालत, 29 जून तक भेजें शिकायतें…

30 जून को लगेगी डाक अदालत, 29 जून तक भेजें शिकायतें…

  देहरादून 17 जून। भारतीय डाक विभाग, उत्तराखंड परिमंडल द्वारा आगामी 30 जून को शाम 4 बजे त्रैमासिक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डाक अदालत का उद्देश्य डाक सेवाओं से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना है। डाक विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपभोक्ता अपनी शिकायतें 29 जून तक भेज सकते हैं। शिकायत पत्र पर स्पष्ट रूप से “डाक अदालत हेतु शिकायत” अंकित होना आवश्यक होगा। साथ ही शिकायत से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां भी संलग्न करनी होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों पर…
Read More
उत्तराखण्ड सचिवालय सुशासन और जनविश्वास का केंद्र,विकसित राज्य निर्माण में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड सचिवालय सुशासन और जनविश्वास का केंद्र,विकसित राज्य निर्माण में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

देहरादून,17 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनोन्मुखी कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जोशी, संजय कुमार शर्मा एवं प्रमिला टम्टा, महासचिव राजेन्द्र रतूड़ी, सचिव अतुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिव्यांशु डोभाल एवं l सुरेन्द्र सिंह रावत,संप्रेक्षक रीना मखनवाल, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह बर्त्वाल तथा प्रचार सचिव दीपक बिष्ट सहित समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को…
Read More
मानसून से पहले रिस्पना नदी की व्यापक सफाई जिला प्रशासन की प्राथमिकता, पुनरुद्धार कार्य युद्धस्तर पर जारी : जिलाधिकारी

मानसून से पहले रिस्पना नदी की व्यापक सफाई जिला प्रशासन की प्राथमिकता, पुनरुद्धार कार्य युद्धस्तर पर जारी : जिलाधिकारी

देहरादून, 17जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को राजीव नगर क्षेत्र से रिस्पना नदी में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर सौरभ थपलियाल तथा मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सफाई अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं गति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व रिस्पना नदी की व्यापक सफाई सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे वर्षाकाल…
Read More
उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप,लंबित मामलों को “मिसिंग लिंक” के रूप में भेजा जाएगा शासन को : जिलाधिकारी

उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप,लंबित मामलों को “मिसिंग लिंक” के रूप में भेजा जाएगा शासन को : जिलाधिकारी

देहरादून,17 जून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग मित्रों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास की दिशा में उद्योग क्षेत्र एक गेम चेंजर की भूमिका निभाता है तथा औद्योगिक विकास से रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि औद्योगिक आस्थानों से संबंधित वे समस्याएं,जिनका समाधान लंबे समय से लंबित है तथा जिनके संबंध में शासन स्तर पर पूर्व में पत्राचार…
Read More
उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक में पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक में पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

देहरादून,16 जून। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद यूटीडीबी की 24वीं बोर्ड बैठक पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में पर्यटन मुख्यालय, आईएचएम गढ़ीकैंट, देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक में परिषद के सभी सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए प्रस्तुत सभी 20 एजेंडा बिंदुओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आयोजनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें पहली बार उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाला एटीओएआई नेशनल कन्वेंशन (कौसानी), उत्तराखण्ड इंटरनेशनल टूरिज्म कॉन्क्लेव (देहरादून), ग्लोबल फूड फेस्टिवल तथा इंटरनेशनल रिवर राफ्टिंग फेस्टिवल (टौंस नदी) प्रमुख हैं। इन आयोजनों के माध्यम…
Read More
किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

  नई दिल्ली। यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए प्रस्तावित लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर मंगलवार को महत्वपूर्ण सहमति बन गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में संबंधित राज्यों ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में तय किया गया कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इस परियोजना में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहभागी राज्य…
Read More
घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

  देहरादून, 16 जून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को साथ लेकर जाएं और ऐसे मतदाताओं के घरों पर कम से कम तीन बार अनिवार्य रूप से संपर्क करें। मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में…
Read More