02
Mar
देहरादून 02 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, कुम्भ मेला तैयारियों, आपदा न्यूनीकरण, बाढ़ सुरक्षा और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 102 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के उपजिला चिकित्सालय, बाजपुर में छह चिकित्साधिकारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के तहत जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर भवन के निर्माण के लिए 50.27 करोड़…