07
Jun
गंगोलीहाट, पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज मुनस्यारी से गंगोलीहाट पहुंचकर प्रसिद्ध मां हाट कालिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, पर्यटन संभावनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भेंट कर मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं को उपलब्ध सुविधाओं तथा धार्मिक पर्यटन के विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते…