प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन मजबूती पर मंथन

Share on Social Media


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश कुमारी सैलजा की उपस्थिति में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति एवं पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पदाधिकारियों को दायित्व एवं कार्यों के आवंटन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी व्यापक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की एकजुटता, जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष और आगामी चुनावों में कांग्रेस की निर्णायक विजय के संकल्प को दोहराया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *