06
Sep
देहरादून। उत्तराखण्ड की महान विभूति, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान एवं संस्कृत भाषा के अनन्य साधक आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया जा रहा है। संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले आचार्य जोशी का योगदान उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं शैक्षिक विरासत में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी जी ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ उत्तराखण्ड में संस्कृत शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए…
