11
Sep
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने भेंट कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी अध्यक्षों को निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला सहकारी बैंक किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही स्वरोजगार तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित बनाकर ग्रामीण…
