भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री धामी पहुंचे महालक्ष्मी मंदिर, प्रदेश की सुख शांति के लिए की कामना

Share on Social Media


नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित बेरीपड़ाव के श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा  माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने माँ महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने उत्तराखंड के निरंतर विकास, प्रदेश की उन्नति तथा जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं प्रदेशवासियों को सदैव सेवा, सद्भाव और लोककल्याण की प्रेरणा देती हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मंदिर पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। उन्होंने भी माँ महालक्ष्मी से प्रदेश की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंदिर आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *