admin

3016 Posts
SIR के विरोध में देहरादून में नागरिक मार्च, सचिवालय के पास पुलिस ने रोका; कई आंदोलनकारी हिरासत में

SIR के विरोध में देहरादून में नागरिक मार्च, सचिवालय के पास पुलिस ने रोका; कई आंदोलनकारी हिरासत में

देहरादून। उत्तराखण्ड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एवं प्री-एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में सोमवार को देहरादून में विभिन्न सामाजिक, महिला, छात्र एवं जन संगठनों ने नागरिक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखण्ड इंसानियत मंच और उत्तराखण्ड महिला मंच के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में वर्ष 2026 की एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने, हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल करने तथा पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई गई। सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस…
Read More
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड कांग्रेस का सर्वोच्च न्यायालय मार्च

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड कांग्रेस का सर्वोच्च न्यायालय मार्च

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आज नई दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय मार्च आयोजित किया गया। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश के सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मार्च में प्रतिभाग कर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच कर कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग उठाई।…
Read More
समाधान दिवस में 92 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने और प्रताड़ना के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश

समाधान दिवस में 92 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने और प्रताड़ना के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 92 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें वरिष्ठ नागरिकों की संपत्ति पर अवैध कब्जे, पारिवारिक प्रताड़ना, मारपीट, पेंशन में देरी, भूमि विवाद, मुआवजा और आर्थिक सहायता से संबंधित मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ नागरिकों की संपत्ति हड़पने और…
Read More

मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित अकादमी मैदान में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित खेल अकादमी में राजपुर विधायक खजान दास की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इसके माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले इस शिविर में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं। स्टॉल के माध्यम से आमजन को विभागीय सेवाओं की उपलब्धता, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बालिका शिक्षा और सशक्तीकरण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बालिका शिक्षा और सशक्तीकरण पर दिया जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस का एक साथ होना विशेष संयोग है। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को शक्ति का स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन की वास्तविक सार्थकता…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने कुंजापुरी मेले का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने कुंजापुरी मेले का किया शुभारंभ

नरेंद्रनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन किया और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ मां कुंजापुरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों…
Read More
सेवा संकल्प अभियान के शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सेवा संकल्प अभियान के शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट तथा महालक्ष्मी एवं किशोरी किट वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और शासन-प्रशासन को सीधे जनता से…
Read More
पूर्वज हमारी जड़ों, संस्कारों और जीवन-मूल्यों के आधार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पूर्वज हमारी जड़ों, संस्कारों और जीवन-मूल्यों के आधार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। पितृ पक्ष के अंतिम दिवस पितृ विसर्जन अमावस्या की पावन तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए विधि-विधान से तर्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वज हमारी जड़ों, संस्कारों और जीवन-मूल्यों के आधार हैं। उनके आदर्शों, त्याग और जीवन से प्राप्त सीख ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना तथा उनके योगदान का स्मरण करना हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग है। उन्होंने…
Read More
पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमले गंभीर चिंता का विषय, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार: गणेश गोदियाल

पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमले गंभीर चिंता का विषय, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार: गणेश गोदियाल

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के बछेली ग्रामसभा में बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गोदियाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमलों की लगातार सामने आ रही घटनाएं ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पौड़ी गढ़वाल सहित प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में लोग खेती-बाड़ी, मवेशियों की देखभाल और दैनिक कार्यों…
Read More
सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं, अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई: विक्रम सिंह नेगी

सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं, अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई: विक्रम सिंह नेगी

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही अनर्गल टिप्पणियों और आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध इस प्रकार का प्रचार संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी की मर्यादाओं के खिलाफ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं…
Read More