17
Jun
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों तथा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कुल 105 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में सड़क निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक सुविधाओं का विकास, एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना, न्यायिक भवन निर्माण तथा शहरी विकास परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद की नगर पंचायत भिकियासैंण स्थित हरूहीत मंदिर कढ़ोली के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए 93.36 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 56 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। वहीं पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड द्वारीखाल…