30
Jun
देहरादून 30 जून। मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए उत्तराखंड में 2 जुलाई को अब तक की सबसे व्यापक राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर सभी 13 जिलों के 66 चिन्हित स्थलों पर यह अभ्यास किया जाएगा, जिनमें अधिकांश नए स्थान शामिल हैं। मॉक ड्रिल की तैयारियों का अंतिम आकलन मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान किया गया। इस दौरान सभी जिलों और विभिन्न विभागों की आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली,…