31
Aug
देहरादून। मा. उच्च न्यायालय नैनीताल एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में निगरानी एवं प्रवर्तन के लिए 50 सेक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित उत्पादों के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक निर्माण करने वाले उद्योगों एवं फैक्ट्रियों का भी…