02
Sep
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मसूरी रोड के पानीवाला बैंड, ग्लोगी सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वर्षाकाल में भूस्खलन, मलबा आने और सड़क बाधित होने की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थलों का तकनीकी परीक्षण कर दीर्घकालिक समाधान के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क, पहाड़ी ढलानों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही नालियों एवं पुलियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ मसूरी रोड पर 24 घंटे निगरानी रखने तथा भूस्खलन अथवा मलबा आने पर…