27
Mar
देहरादून, 27 मार्च । जिला प्रशासन देहरादून आपदा प्रबंधन को लेकर सक्रिय हो गया है। संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा न्यूनीकरण के लिए विभिन्न सुरक्षात्मक कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सशर्त स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर और विभिन्न विभागों से प्राप्त…
