07
Oct
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद निर्वाचन नामावली में शामिल होने से वंचित रह गए पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए जनपद देहरादून में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन नामावली में नाम जुड़ने से वंचित रह गए सभी पात्र भारतीय नागरिकों को नियमानुसार मतदाता सूची…
