15
May
देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दृष्टिगत जनपद स्तरीय सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रारंभिक एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित किया जाए, ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बूथवार व्यवस्थाओं, लॉजिस्टिक प्लान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा आवश्यक…
