उत्तराखंड

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व: मुख्यमंत्री धामी

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम,विश्वास,स्नेह, समर्पण और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। साथ ही यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के प्रति आदर, सम्मान और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने वाला पर्व भी है। महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध और विकसित उत्तराखण्ड की परिकल्पना पूरी नहीं…
Read More
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की सौगात,50 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की सौगात,50 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

चम्पावत। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान धूरा,चम्पावत में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चम्पावत के सर्वांगीण विकास के लिए ₹62.97 करोड़ की लागत की 50 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को विकास की कई सौगातें देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्थान धूरा में पेयजल योजना, धूरा से सेतीचौड़-ब्याला तक संपर्क मोटर मार्ग,ग्राम पंचायत ककनई के तोक बूंगा दुर्गापीपल तक सड़क तथा भागिना भंडारी में मुख्य सड़क से राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय दयारतोली तक सीसी मार्ग…
Read More

हल्द्वानी प्रकरण को जायज ठहराने वाले बयान पर कांग्रेस का विरोध, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमे की मांग

देहरादून।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धीकरण’ प्रकरण को जायज ठहराए जाने संबंधी बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने थाना कोतवाली देहरादून में शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन…
Read More
राखी भेंट कर महिला कांग्रेस ने उठाए अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सवाल, सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग

राखी भेंट कर महिला कांग्रेस ने उठाए अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सवाल, सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को राखी भेंट की। इस दौरान महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब जनता के सामने रखने तथा प्रकरण की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड की जनता,विशेषकर मातृशक्ति के लिए बेहद संवेदनशील और पीड़ादायक मामला है। घटना को लंबा समय बीत जाने के बावजूद प्रकरण से जुड़े कई सवाल आज भी अनुत्तरित हैं। उन्होंने…
Read More
पौड़ी में रक्षाबंधन मिलन कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन,बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

पौड़ी में रक्षाबंधन मिलन कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन,बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

पौड़ी गढ़वाल। जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी ने पूर्व आईएएस सुंदर लाल मुयाल के सहयोग से प्रेक्षागृह पौड़ी में रक्षाबंधन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्षेत्र की मातृशक्ति,युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की और कांग्रेस की विचारधारा एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए अनेक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा की नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त और परेशान है। केंद्र एवं…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने लोक संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने लोक संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का किया लोकार्पण

उत्तराखंड,देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया। ‘हिमाद्रि प्रोडक्शंस’ के बैनर तले निर्मित यह फिल्म उत्तराखण्ड में न्याय देवता के रूप में प्रतिष्ठित गोलज्यू के बाल जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन नितिन तिवारी तथा निर्माण  मनोज चंदोला द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है। मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति,परंपराएं, लोकगाथाएं और लोक देवताओं की…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने सड़क, पुल, पार्किंग निर्माण सहित पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने सड़क, पुल, पार्किंग निर्माण सहित पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि को दी मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क,पुल एवं पार्किंग निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड संख्या-3 में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान गर्डर पुल निर्माण के लिए ₹3.16 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। इसी क्रम में जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में चंडाक-बांस-आंवलाघाट-गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर रामगंगा नदी में 60 मीटर स्पान, 1.50 लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु निर्माण के लिए ₹15.30 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। वहीं,राज्य योजना के…
Read More
रक्षा बंधन महोत्सव में गणेश गोदियाल को मिला मातृशक्ति का अपार स्नेह, रोजगार और पलायन पर दिया संकल्प का संदेश

रक्षा बंधन महोत्सव में गणेश गोदियाल को मिला मातृशक्ति का अपार स्नेह, रोजगार और पलायन पर दिया संकल्प का संदेश

पाबौ,पौड़ी। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पावौ ब्लॉक के कोटा,भटुंडा ,छानी,चोपड़ियों सहित अनेक गांवों में आयोजित रक्षा बंधन महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने क्षेत्रीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान माता-बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। गोदियाल ने मातृशक्ति के इस आत्मीय सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह उन्हें क्षेत्र और प्रदेश के हित में और अधिक मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का दर्द पलायन और बेरोजगारी से जुड़ा हुआ है। उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के युवाओं को…
Read More
मुक्त ज्ञान कोष का लोकार्पण,राज्यपाल ने कहा ज्ञान समाज की शक्ति और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम

मुक्त ज्ञान कोष का लोकार्पण,राज्यपाल ने कहा ज्ञान समाज की शक्ति और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित डिजिटल मंच “मुक्त ज्ञान कोष” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्ञान की पहुंच जितनी व्यापक होगी, विकास के अवसर भी उतने ही व्यापक होंगे। “मुक्त ज्ञान कोष” ज्ञान को समाज की शक्ति और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में भौगोलिक दूरी एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में डिजिटल माध्यमों के जरिए गुणवत्तापूर्ण ज्ञान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना समान अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण…
Read More
मानसून के बाद प्रदेशभर में सड़कों के सुधार कार्य युद्धस्तर पर होंगे, मुख्यमंत्री ने दिए समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश

मानसून के बाद प्रदेशभर में सड़कों के सुधार कार्य युद्धस्तर पर होंगे, मुख्यमंत्री ने दिए समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेशभर की सड़कों की स्थिति एवं उनके सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शहरी निकाय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (PWD),प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधीन आने वाली सड़कों के सुधार के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि PMGSY के तहत निर्मित ऐसी पुरानी सड़कों,जिनकी अनुरक्षण…
Read More