10
Jul
देहरादून, 10 जुलाई। देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध तरीके से कार्य करें। बैठक में आढ़त बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, प्रमुख चौराहों के जंक्शन सुधार, इंदिरा मार्केट पुनर्विकास, मंडी शिफ्टिंग, परेड ग्राउंड और रामराय पार्किंग सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की…