10
May
सतपुली, पौड़ी 10 मई। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि यह केवल भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में वर्षों से…
