उत्तराखंड

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…

नई दिल्ली, 12 मई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।   सीबीआई के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एंजेसी द्वारा 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से जुड़े कुछ दस्तावेजों के अनधिकृत रूप से प्रसारित होने की शिकायत और इनपुट प्राप्त हुए थे। शिकायत में परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता से समझौता होने की आशंका जताई गई है।   मामले में भारतीय…
Read More
नर्सिंग अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकार : गणेश गोदियाल

नर्सिंग अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकार : गणेश गोदियाल

देहरादून, 12 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी न्यायोचित मांगों का समर्थन किया तथा राज्य सरकार से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की। ज्ञातव्य है कि नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के बैनर तले नर्सिंग अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन एवं अनशन कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनरत अभ्यर्थियों को समर्थन देते हुए सरकार से उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। गणेश गोदियाल…
Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

देहरादून 12 मई। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जनपद अपनी तैयारियों में तेजी लाते हुए मैपिंग कार्य शीघ्र पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि फार्म-6, 7 और 8 का प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रिव्यू करते हुए उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने…
Read More
ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

    देहरादून। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को ईंधन बचत का संदेश दिया। मंत्री ने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रेरित किया।   गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मंत्री गणेश जोशी दो पहिया वाहन से कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।   उन्होंने प्रदेशवासियों से…
Read More
तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…

तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…

    रुड़की 11 मई। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की में समावेशी विकास के लिए जिम्मेदार नवाचार विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि रहे। आयोजन यूकॉस्ट, आईटीडीए और लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।   कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने की। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।  …
Read More
ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…

ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…

  देहरादून 11 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए छोटे-छोटे संकल्प लें, तो यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बड़ा योगदान साबित होगा। उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, स्थानीय और स्वदेशी…
Read More
आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…

आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…

  देहरादून 11 मई। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मानसून का समय बेहद संवेदनशील होता है और इसी दौरान चारधाम यात्रा भी चरम पर रहती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सभी रेखीय विभागों…
Read More
जनता दरबार में उमड़ी समस्याओं की बाढ़, 201 शिकायतों पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

जनता दरबार में उमड़ी समस्याओं की बाढ़, 201 शिकायतों पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

देहरादून, 11 मई 2026। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई जनता दरबार में जनसमस्याओं का अंबार उमड़ पड़ा। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, उत्पीड़न, विद्युत सुरक्षा, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा एवं स्कूल फीस माफी सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी 201 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रशासन ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कई बुजुर्गों ने पारिवारिक उत्पीड़न और संपत्ति…
Read More
चारधाम हेली यात्रा पर यूकाडा की कड़ी निगरानी, 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

चारधाम हेली यात्रा पर यूकाडा की कड़ी निगरानी, 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

देहरादून, 11 मई 2026 (सू.वि.)। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हेली सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (आईसीसीसीसी) लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में स्थापित यह आधुनिक नियंत्रण केंद्र खराब मौसम की परिस्थितियों में भी हेली सेवाओं की हर गतिविधि पर सतत निगरानी बनाए हुए है। आईसीसीसीसी में तैनात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और यूकाडा की छह सदस्यीय टीम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के साथ समन्वय स्थापित कर हेली संचालन…
Read More

नर्सिंग भर्ती परीक्षा को वर्षवार कराने की मांग को लेकर आंदोलन तेज, सरकार पर बेरोजगार प्रशिक्षितों की अनदेखी का आरोप

देहरादून। उत्तराखंड नर्सिंग भर्ती परीक्षा को पुनः वर्षवार कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का धरना-प्रदर्शन एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड पर लगातार जारी है। विगत डेढ़ महीने से नर्सिंग प्रशिक्षित अभ्यर्थी भारी गर्मी और बरसात के बावजूद क्रमिक अनशन एवं धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक विभाग और सरकार की ओर से उनकी एक सूत्रीय मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे बेरोजगार नर्सिंग प्रशिक्षितों में भारी रोष व्याप्त है। नर्सिंग प्रशिक्षितों का कहना है कि लगभग बीस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई…
Read More