30
Jul
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के सभी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), विधानसभा प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के द्वितीय चरण की प्रक्रिया में पूरी सक्रियता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। गोदियाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के द्वितीय चरण के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे तथा किसी भी योग्य नागरिक का नाम अनावश्यक रूप से न हटे, इसके लिए कांग्रेस संगठन…