मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन प्रेम, त्याग, सेवा, करुणा, सद्भाव और समरसता जैसे मानवीय मूल्यों का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण का भी मार्ग दिखाया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने मानव मात्र को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए फल की चिंता किए बिना कर्म करने की प्रेरणा दी। गीता में निहित भक्ति, ज्ञान, योग और कर्म का संदेश जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और संतुलन प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे एवं समरसता की भावना को मजबूत करें तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *