14
Dec
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव पहल से देहरादून शहर के बीचो-बीच जीरो खर्चे पर 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहे हैं। जिनमें गांधी पार्क और परेड ग्राउंड के सामने दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो चुके है। जिसका लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जल्द जनता के लिए किया जाएगा। ईवी चार्जिंग स्टेशन के धरातल पर आने से जहां जनमानस को काफी सुगम सुविधा मिल सकेगी, वही देहरादून के पर्यावरण को प्रदूषण से संरक्षण में यह सुविधा काफी सहायक सिद्ध होगी। देहरादून को स्वस्थ नगर के स्वरूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी बंसल की…
