भराड़ीसैंण रवाना होने पर रुद्रप्रयाग और चमोली में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

Share on Social Media


रुद्रप्रयाग/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचने के दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत और अभिनंदन किया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी के रुद्रप्रयाग जनपद पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री  भरत सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चमोली जनपद में विधायक  अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी  गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी विभिन्न स्थानों पर उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके स्नेह एवं आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना तथा उनसे आत्मीय संवाद कर स्थानीय परिस्थितियों एवं उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में मिले आत्मीय स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *