मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी ₹284 करोड़ से अधिक की 67 विकास योजनाओं की सौगात

Share on Social Media


पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में ₹284 करोड़ से अधिक की लागत वाली 67 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपदवासियों को विकास की सौगात दी। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की घोषणा करते हुए सीमांत क्षेत्रों के विकास और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने मूनाकोट में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट का उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण, अस्कोट लिफ्ट पेयजल योजना तथा विभिन्न मोटर मार्गों के सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण सहित कई घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को एक करोड़ रुपये से अधिक के चेक भी वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में ₹750 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित हो रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नैनीसैनी हवाई अड्डे के विकास और क्षेत्र में हवाई संपर्क के विस्तार से पर्यटन तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से होमस्टे, परिवहन और स्थानीय उत्पादों से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल रहे हैं।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है तथा नकल विरोधी कानून के तहत नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना। इसके बाद उन्होंने सीमांत नेत्र चिकित्सालय में ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *