मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

Share on Social Media


पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पिथौरागढ़ सहित आसपास के सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी तथा स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक  बिशन सिंह चुफाल, फकीर राम टम्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *