16
Dec
देहरादून (जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राजस्व वसूली, अवैध खनन और खनिज पदार्थों की ओवरलोडिंग, लैंड फ्राड कार्यवाही एवं जलमग्न भूमि से अवैध अतिक्रमणमुक्त करने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पब्लिक के धन की ठगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी तहसील स्तर पर अभियान चलाकर सभी बड़े बकायेदारों से वसूली की जाए। प्रभावी राजस्व नियंत्रण से एसडीएम एवं तहसीलदार के कार्यों की पहचान बनती है तथा जनमानस में सुशासन का विश्वास जगता है। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील…
