07
Nov
पुलिस ने मात्र 16 घंटे के अंदर अस्पताल परिसर में हुए लाखों के चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से नकदी और हीरे की अंगूठी सहित चोरी का माल भी बरामद किया गया है। सितारगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि बुधवार को एसएचओ हास्पिटल के चिकित्सक ऋषिकेश सिंह ने चौकी सरकड़ा में उनके घर में चोरी होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। चोर लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की हीरे की अंगूठी चुरा ले गए थे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी पंजीकृत…
