मुख्यमंत्री धामी और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के बीच विकास एवं सुशासन पर हुई चर्चा

Share on Social Media

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

भेंट के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने, जनप्रतिनिधियों की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड में संचालित विकास परियोजनाओं, निवेश संवर्धन, पर्यटन विकास, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्यों के मध्य अनुभवों एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए दोनों राज्यों के बीच सहयोग, समन्वय और पारस्परिक संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *