उत्तराखंड

जौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने की विकास योजनाओं की झड़ी…

जौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने की विकास योजनाओं की झड़ी…

  देहरादून, 8 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम, नागथात में आयोजित जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने समरजेंस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने, यमुना नदी पर 60 मीटर स्पैन पुल निर्माण, छामरी एवं जाखणी तक मोटर मार्ग निर्माण, सकरोल से द्वितीय सिद्धपीठ श्री…
Read More
मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ

मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ

देहरादून। उत्तराखण्ड में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के उद्देश्य से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना फॉर्म सौंपा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि आगामी 7 जुलाई तक बूथ स्तर अधिकारी बीएलओ मतदाताओं से प्राप्त गणना…
Read More
जौनसार-बावर के विकास को मिली नई गति,लोक सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

जौनसार-बावर के विकास को मिली नई गति,लोक सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागथात में आयोजित जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने समरजेंस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने, यमुना नदी पर 60 मीटर स्पैन पुल निर्माण, छामरी एवं जाखणी तक मोटर मार्ग निर्माण तथा सकरोल से द्वितीय सिद्धपीठ श्री महासू महाराज थैना तक सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास…
Read More
समाधान दिवस में 194 शिकायतों की सुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

समाधान दिवस में 194 शिकायतों की सुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देहरादून। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 194 नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक विभाग को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। समाधान दिवस में भूमि विवाद, अतिक्रमण, सीमांकन, ऋण माफी, विधिक सहायता, आर्थिक सहायता एवं पेयजल से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। उन्होंने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने…
Read More
विकास परियोजनाओं में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री धामी

विकास परियोजनाओं में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्य की 6940 करोड़ रुपये लागत वाली 12 महत्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण…
Read More
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना : मुख्यमंत्री

न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपीईएस, बिधौली में आयोजित उत्तराखण्ड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन "जूडिशियम 2.0 : इंक्लूजन, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग" में प्रतिभाग करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सम्मेलन की थीम न्याय तक आसान पहुंच, समावेशिता और न्यायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है, जो विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने…
Read More
मां हाट कालिका मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मां हाट कालिका मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

गंगोलीहाट, पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज मुनस्यारी से गंगोलीहाट पहुंचकर प्रसिद्ध मां हाट कालिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, पर्यटन संभावनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भेंट कर मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं को उपलब्ध सुविधाओं तथा धार्मिक पर्यटन के विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते…
Read More
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति और हैंडओवर कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति और हैंडओवर कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति तथा संचालन एवं अनुरक्षण (ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस) कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत स्वीकृत 22 परियोजनाओं में से 21 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जिनमें से 10 परियोजनाओं का संबंधित विभागों को हस्तांतरण भी किया जा चुका है। शेष एकमात्र ग्रीन बिल्डिंग परियोजना वर्तमान में निर्माणाधीन है। जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुकी लेकिन अभी तक हस्तांतरित न की गई परियोजनाओं…
Read More
साहित्य समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम, कवि राष्ट्र की चेतना के वाहक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

साहित्य समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम, कवि राष्ट्र की चेतना के वाहक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नैनीताल,कालाढुंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तहसील कालाढुंगी स्थित नमस्ते कॉर्बेट रिज़ॉर्ट, धनपुर धमोला में ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन “अभिव्यंजना 5.0” का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कवि सम्मेलन नहीं, बल्कि विचारों, भावनाओं और सृजनशीलता को आत्मसात करने का एक सशक्त मंच है। कवि केवल शब्दों के रचनाकार नहीं होते, बल्कि समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं। उनकी रचनाएं समाज को दर्पण दिखाने के साथ-साथ सकारात्मक परिवर्तन की दिशा भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज चुनौतियों और उलझनों से घिरता है,…
Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे बीएलओ को मिलेगा ₹350 का मोबाइल रिचार्ज भत्ता

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे बीएलओ को मिलेगा ₹350 का मोबाइल रिचार्ज भत्ता

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन हेतु निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए ₹350 की धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ के लिए भुगतान संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभियान के तहत बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म…
Read More