उत्तराखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे बीएलओ को मिलेगा ₹350 का मोबाइल रिचार्ज भत्ता

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे बीएलओ को मिलेगा ₹350 का मोबाइल रिचार्ज भत्ता

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन हेतु निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए ₹350 की धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ के लिए भुगतान संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभियान के तहत बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म…
Read More
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

देहरादून, 05 जून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सहस्त्रधारा स्थित आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र में राहत, पुनर्वास और संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और मलबा निष्पादन के लिए मशीनरी, मानव संसाधन और अन्य आवश्यक संसाधनों में व्यापक वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने कार्लीगाड़ क्षेत्र के पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समन्वित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराते हुए राहत, पुनर्वास और संरक्षण संबंधी सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करना…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…

देहरादून, 5 जून। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं, पर्यटन सुविधाओं, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा आधारभूत संरचना विकास के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरि मेले के लिए सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन निर्माण हेतु 8.54 करोड़ रुपये की परियोजना के सापेक्ष 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही मानस मंदिर माला मिशन के अंतर्गत श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 4.91 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल…
Read More
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

  काशीपुर/खटीमा, 05 जून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से काशीपुर क्षेत्र की 25.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार काशीपुर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर शहर को यातायात जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से आठ प्रमुख चौराहों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की योजना पर कार्य शुरू किया जा रहा है। प्रथम चरण…
Read More
जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी

जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी

खटीमा, 05 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल को दी स्वच्छता की सौगात, पांच नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल को दी स्वच्छता की सौगात, पांच नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नैनीताल, भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पांच नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों तथा धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में नगर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए आधुनिक सुविधाओं एवं प्रभावी व्यवस्थाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका को उपलब्ध कराए गए ये नए कूड़ा वाहनों…
Read More
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर डीएम सख्त, 36 दिन से लंबित मामलों के निस्तारण को चलाया जाएगा विशेष अभियान

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर डीएम सख्त, 36 दिन से लंबित मामलों के निस्तारण को चलाया जाएगा विशेष अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर लंबित जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि तक मामलों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के "सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि" के मूल मंत्र को जनसेवा का आधार बताते हुए कहा कि सभी विभाग समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय स्तर पर टास्क ऑफिसर नामित करने, प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों की…
Read More
मौसम ने रोकी राह, वर्चुअल संबोधन से राहुल गांधी ने साधे चुनावी मुद्दे

मौसम ने रोकी राह, वर्चुअल संबोधन से राहुल गांधी ने साधे चुनावी मुद्दे

देहरादून/अल्मोड़ा। खराब मौसम के कारण कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भले ही रद्द हो गया, लेकिन उनके वर्चुअल संबोधन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। राहुल गांधी ने दूर से ही कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के प्रमुख मुद्दों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से शामिल न हो पाने पर उन्होंने खेद जताते हुए जल्द उत्तराखंड आने का आश्वासन भी दिया। करीब चार वर्षों बाद राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन मौसम की बाधा के…
Read More
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रुपये की पेंशन हस्तांतरित

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रुपये की पेंशन हस्तांतरित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत माह मई की पेंशन राशि वन क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। कुल 9 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों के खातों में 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि सीधे भेजी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं देखभाल की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…
Read More
महाराज ने की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट ,किशाऊ बांध परियोजना पर हुई चर्चा

महाराज ने की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट ,किशाऊ बांध परियोजना पर हुई चर्चा

हिमाचल/शिमला। प्रदेश के कैबिनेट सतपाल महाराज ने शिमला स्थित राजभवन पहुंचकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच किशाऊ बांध परियोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। गुरुवार को शिमला स्थित राजभवन में आयोजित इस भेंट के वार्ता में महाराज ने राज्यपाल से यमुना नदी की सहायक नदी टौंस पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से 1,324 मिलियन घन मीटर जल भंडारण क्षमता विकसित होगी, जिससे 97,076 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई तथा 617 मिलियन घन मीटर पेयजल उपलब्ध…
Read More