उत्तराखंड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुन्दन सिंह बथियाल के आकस्मिक निधन पर शोक, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुन्दन सिंह बथियाल के दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में दोनों नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय कुन्दन सिंह बथियाल कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ, निष्ठावान एवं समर्पित वरिष्ठ नेता थे। उनका असामयिक निधन कांग्रेस परिवार तथा क्षेत्रीय जनता के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। ब्लॉक प्रमुख के रूप में क्षेत्र के विकास हेतु किए गए उनके योगदान और…
Read More
अंडरग्राउंड केबल कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

अंडरग्राउंड केबल कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जीएमएस रोड स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर से कांवली रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा कराए जा रहे अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति तथा पर्याप्त मैनपॉवर एवं मशीनरी न लगाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कटिंग समिति की अनुमति शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आगामी पांच दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में लापरवाही एवं धीमी प्रगति के लिए यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता…
Read More
निवेश संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर मुख्य सचिव का जोर

निवेश संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर मुख्य सचिव का जोर

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सिंगल विंडो प्रणाली के अंतर्गत निवेश संबंधी राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की 65वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने हेतु महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग द्वारा स्वीकृत नए निवेश प्रस्तावों पर विचार करते हुए समिति ने अपनी संस्तुति प्रदान की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जनपद स्तर पर धारा 143 (भूमि उपयोग परिवर्तन) एवं धारा 154 से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंगल विंडो प्रणाली से जुड़े मामलों का…
Read More
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून/ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, स्वास्थ्य जांच, आवास व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में संचालित पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम, सुरक्षित एवं…
Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राष्ट्रपति 12 जून 2026 को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी तथा 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाओं को…
Read More
मुख्यमंत्री धामी और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के बीच विकास एवं सुशासन पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री धामी और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के बीच विकास एवं सुशासन पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। भेंट के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने, जनप्रतिनिधियों की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड में संचालित विकास परियोजनाओं, निवेश संवर्धन, पर्यटन विकास, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए…
Read More
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए समन्वित कार्यवाही जरूरी : डॉ. आशीष चौहान

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए समन्वित कार्यवाही जरूरी : डॉ. आशीष चौहान

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशे की मांग एवं आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विभिन्न विभागों को समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को भी नारकोटिक्स समिति से जोड़ा जाए, ताकि उच्च शिक्षण संस्थानों में नशा उन्मूलन संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

  देहरादून, 1 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि…
Read More
आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

  देहरादून, 01 जून। प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राज्य की आईटीआई संस्थाओं में छात्र संख्या बढ़ाने और सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंत्री ने आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर की आईटीआई में अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि युवा इन योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। मंत्री ने…
Read More
मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…

देहरादून, 1 जून। आगामी मानसून एवं संभावित आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को सात दिन के भीतर माइक्रो लेवल प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपदा प्रबंधन केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक विभाग को जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां सुनिश्चित करनी होंगी। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं सभी नगर निकायों को नदी-नालों और जल निकासी तंत्र की युद्धस्तर पर सफाई कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने…
Read More