01
Jun
देहरादून, 01 जून। प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राज्य की आईटीआई संस्थाओं में छात्र संख्या बढ़ाने और सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंत्री ने आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर की आईटीआई में अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि युवा इन योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। मंत्री ने…