30
May
देहरादून, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में आयोजित "विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व" विषयक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश की युवा शक्ति ज्ञान, कौशल, नवाचार और राष्ट्रभावना से सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन हुए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम आज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने शिक्षा को रोजगारोन्मुख, शोध आधारित और व्यावहारिक…