उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : जिलाधिकारी

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करें। शासन स्तर पर स्वीकृति अथवा अन्य कारणों से लंबित प्रस्तावों के संबंध में विभागीय अधिकारी उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी प्रगति सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों…
Read More
मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही स्थान पर संकलित किए जाने से आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी सरलता एवं सहजता से प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने अधिकारियों…
Read More
नीट एवं यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षाओं की तैयारियां समय पर पूर्ण करें: मुख्य सचिव

नीट एवं यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षाओं की तैयारियां समय पर पूर्ण करें: मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा, 14 जून 2026 की उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नीट पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं पूर्णतः लीक-प्रूफ ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध…
Read More
यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

    देहरादून 9 जून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने बिधौली क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थाना प्रेमनगर पुलिस के सहयोग से पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय (UPES) के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया।   अभियान के दौरान कुल 22 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 17 दुकानदार सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए। कई दुकानदार शैक्षणिक संस्थान के निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद बेचते मिले। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर…
Read More
मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी

मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।   सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होने के बाद 15 नवंबर 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि…
Read More
मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…

मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…

  देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर उत्तराखंड में 12 से 14 जून तक विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरूकता और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक जनभागीदारी और प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि 12 से 14 जून तक सभी जिलों में उपलब्धि प्रदर्शनी…
Read More
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी, दूसरे दिन 1.33 लाख गणना प्रपत्र वितरित

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी, दूसरे दिन 1.33 लाख गणना प्रपत्र वितरित

देहरादून। मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने जनपद देहरादून में गति पकड़ ली है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। जनपद के सभी 1882 मतदेय स्थलों पर अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन अपराह्न तक जनपद की दसों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा 1,33,113 गणना…
Read More
मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में प्री-मानसून एवं मानसून सीजन के दौरान जनपद में संभावित जलभराव की समस्या तथा उसके प्रभावी निस्तारण को लेकर संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जलभराव की समस्या के तात्कालिक समाधान के साथ-साथ स्थायी निराकरण हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी एवं विकासनगर क्षेत्रों में कुल 61…
Read More
सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

  देहरादून, 8 जून। सचिवालय में सोमवार को सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के पर्यटन, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य और तकनीकी विकास जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक आर्थिक विकास तथा रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।   बैठक में बताया गया कि सेतु आयोग द्वारा विभिन्न जनपदों में ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के लिए एकीकृत स्मार्ट विलेज केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इन केंद्रों के माध्यम से विकास की संभावनाओं का आकलन…
Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…

देहरादून 8 जून ।उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेशभर में मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।   अभियान के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदेश पदाधिकारियों को भी गणना फार्म उपलब्ध कराए गए। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के प्रदेश महासचिव राजकुमार पुरोहित तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव जसपाल…
Read More