13
Sep
हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का शनिवार को दोपहर आकस्मिक हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन से सूचना विभाग, पत्रकार जगत में शोक की लहर है।आज रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा आज सुबह आठ बजे बीके पुरम, रेनबो पब्लिक स्कूल के समीप बिठोरिया नंबर-1 स्थित उनके आवास से चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा…
